
संजय गाँधी अस्पताल मुंशीगंज,अमेठी के डॉक्टरों ने नया इतिहास रचते हुऐ दूरबीन विधि द्वारा आपरेशन कर 18 * 5 सेमी. लंबा नाक का ट्यूमर निकाला।
डॉ० अंबर केसरवानी (M.B.B.S ,MS-ENT ) जो की पूर्व में AIIMS JODHPUR व BHU जैसे संस्थान में काम कर चुके हैं ने दूरबीन विधि द्वारा 45 वर्षीय मरीज के नाक के ट्यूमर को निकाला । डॉ० अंबर केसरवानी नाक ,कान ,गले के सभी आपरेशन दूरबीन विधि द्वारा करने में कुशल हैं। डॉ० अंबर केसरवानी ने बताया इस के अलावा संजय गाँधी अस्पताल मुंशीगंज में मुँह के कैंसर के इलाज की भी सुविधा उपलब्ध हैं।